আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

The Big Bull का टीजर रिलीज, छोटे घर के इंसान की बड़ी कहानी

Published on: March 16, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. अभिषेक बच्चन स्टारर फिल्म The Big Bull का टीजर रिलीज हो गया है. द बिग बुल का ट्रेलर 19 मार्च को डिज्नी प्लस VIP और डिज्नी प्लस हॉटस्टार मल्टीप्लेक्स पर रिलीज किया जाएगा. ‘छोटे घरो में पैदा होने वालों को अक्सर बड़े सपने देखने से मना कर देती हे दुनिया… इसलिए उसने अपनी दुनिया खड़ी कर दी…द बिग बुल…मदर ऑफ ऑल स्कैम्स’. फिल्म के टीजर की शुरुआत अजय देवगन के इस दमदार वॉयस ओवर से होती है. टीजर में अभिषेक बच्चन की हल्की सी झलक दिखाई गई है. टीजर देख कहानी का अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये किसी छोटे घर में जन्मे व्यक्ति की कहानी है. जो कि बाद में रियल-एस्टेट का बड़ी हस्ती बन जाता है.

http://चल रहा था गंदा धंधा, आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई 2 युवतियां और 3 युवक

यह एक क्राइम ड्रामा फिल्म है. बता दें कि फिल्म का निर्देशन कूकी गुलाटी ने किया है. द बिग बुल 1992 में हुए भारतीय स्टॉक मार्केट के अब तक के सबसे बड़े स्कैम पर बेस्ड बताई जा रही है. फिल्म की कहानी स्टॉक ब्रोकर हर्षद मेहता की जिंदगी, 1980 से 1990 के बीच उनके फाइनेंसियल क्राइम पर आधारित होगी. फिल्म में अभिषेक बच्चन हर्षद मेहता के रोल में दिखेंगे. फिल्म द बिग बुल में अभिषेक बच्चन, इलियाना डिक्रूज के अलावा सोहम शाह, निखिल दत्ता, वरुण शर्मा, चंकी पांडे, कुमुद मिश्रा और लेखा प्रजापति मुख्य भूमिकाओं में हैं. इसे अजय देवगन ने आनंद पंडित, विक्रांत शर्मा और कुमार मंगत पाठक के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है. फिल्म 8 अप्रैल को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी.

http://जानिए आखिर क्यों 2 हजार रुपए के नोटों की नहीं हो रही दो साल से छपाई?

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now