আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कोरोना वैक्सीन के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं, कुछ हफ्तों में तैयार होगा टीका : पीएम मोदी

Published on: December 4, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. सरकार ने कोरोना के मुद्दे पर आज सर्वदलीय बैठक बुलाई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए. बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना की वैक्सीन के लिए अब अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. हम वैक्सीन पाने की दहलीज पर हैं. कुछ हफ्तों में टीका तैयार होगा. उन्होने संकेत दिए कि कोरोना की वैक्सीन पहले बुजुर्गों, कोरोना वॉरियर्स को मिल सकती है. पीएम मोदी ने कहा कि अभी आठ ऐसी वैक्सीन हैं, जो ट्रायल के चरण में बनी हुई हैं. ऐसी उम्मीद है कि अगले कुछ हफ्तों में वैक्सीन को लेकर अच्छी खबर मिलेगी, वैज्ञानिकों की ओर से मंजूरी मिलते ही इस पर काम शुरू हो जाएगा.

http://पारस-माहिरा का नया गाना ‘कमाल करते हो’ रिलीज, दिखी प्यार की बनती-बिगड़ती दास्तान



उन्होने कहा कि भारत एक विशेष सॉफ्टवेयर पर काम कर रहा है जो हर किसी को वैक्सीन पहुंचाने पर ट्रैकिंग करेगा. पीएम मोदी ने कहा कि सरकार बड़े स्तर पर वैक्सीन वितरण को लेकर काम कर रही है, जो राज्य सरकार की मदद से जमीन पर उतारा जाएगा. सरकार ने एक नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप बनाया है, जिसकी सिफारिश के अनुसार से ही काम होगा. वैक्सीन की कीमत क्या होगी, इस पर केंद्र और राज्य मिलकर फैसला लेंगे. उन्होने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में विकसित देशों को भी काफी मुश्किल हुई है लेकिन भारत ने एक राष्ट्र के तौर पर बेहतरीन काम किया है. राजनीतिक दलों को वैक्सीन वितरण से जुड़ी किसी भी तरह की अफवाह फैलने से रोकना चाहिए.

http://‘आदिवासी बालाएं अनाचार की शिकार हो रही हैं, इधर राज्यमंत्री बार बालाओं के साथ ठुमके लगा रहे’

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now