আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

15 दिनों में दूसरी बार गांजर सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ध्वस्त!

Published on: December 3, 2021
---Advertisement---

बागबाहरा. ग्राम पंचायत गांजर के 15 पंचों ने धनतेरस के दिन 2 नवंबर 2021 को सरपंच के खिलाफ में अविश्वास प्रस्ताव लाने हेतु अनुविभागीय अधिकारी बागबाहरा में आवेदन प्रस्तुत किए थे. उक्त आवेदन के तहत 17 नवंबर 2021 को गांजर सरपंच के खिलाफ में अविश्वास प्रस्ताव सम्मेलन आहूत की गई. नायब तहसीलदार गगन शर्मा को चुनाव कराने पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया था. उक्त अविश्वास प्रस्ताव चुनाव में 18 सदस्यीय सदस्यों में 12 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव की कार्रवाई में भाग लिया. अविश्वास लाने वाले 15 पंचों में से 11 पंच उपस्थित थे पर वे अविश्वास प्रस्ताव के दौरान मैदान छोड़ दिए.  पीठासीन अधिकिरी ने अविश्वास प्रस्ताव को ध्वस्त करने के बजाय अविश्वास प्रस्ताव चुनाव स्थगित कर दिया जबकि पीठासीन अधिकारी को चुनाव स्थगित करने का कोई अधिकार नहीं है.

उल्लेखनीय है कि प्रथम अविश्वास प्रस्ताव लाने के बाद सालभर अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाया जा सकता पर गांजर में 2 नवंबर को सरपंच के खिलाफ लगाए गए अविश्वास प्रस्ताव आवेदन  में 17 नवंबर को सम्मिलन आहूत की गई थी लेकिन पीठासीन अधिकारी के गलत निर्णय के कारण अविश्वास प्रस्ताव स्थगित कर दिए जाने के कारण पुनः प्रथम आवेदन पर ही विहित प्राधिकारी द्वारा दूसरी बार अविश्वास प्रस्ताव सम्मिलन 3 दिसंबर को आहूत करने आदेश जारी कर तहसीलदार मेहता और जनपद पंचायत बागबाहरा से करारोपण अधिकारी मानसिंग बरिहा व पोतराम खड़िया पुलिस दल बल सहित सुबह 11 बजे अविश्वास प्रस्ताव सम्मिलन कराने ग्राम पंचायत गांजर पहुंच गए. यहां यह बताना लाजिमी है कि जितने पंच पहली बार 17 नवंबर को सरपंच को हटाने एकत्रित हुए थे उतने ही पंच वही दूसरी बार के सम्मिलन में उपस्थित हुए. बस बदलाव अधिकारी की टीम में दिखाई दिया.

https://आंध्र-ओड़िशा के तटों से कल टकरा सकता है ‘जवाद’, 100Kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

षडयंत्रकारियों को मुंह की खानी पड़ी : आनंदराम

आनंदराम साहू ने कुशल रणनीति के चलते निर्दोष सरपंच को पद पर बनाए रखने में सफलता हासिल की है. उन्होने कहा कि एक सरपंच को हटाने पंजा छाप भाजपाई और फुलछाप कांग्रेसी नेताओं के सारे हथकंडे धरे के धरे रह गए. दो दल के मिलावटी नेताओं ने अपने लोगों को खुश करने एक निर्दोष सरपंच को हटाने सारे हथकंडे अपना लिए पर आज दूसरी बार उन्हें मुंह की खानी पड़ी है. उन्होने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी. ग्राम पंचायत गांजर के पिछले दो कार्यकाल के समस्त आय-व्यय की उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी और दोषियों से हर हाल में सरकारी धन की जो लूट की गई है उस धन राशि की वसूली कराई जाएगी.

भ्रष्टाचारी व षडयंत्रकारी लोगों के चेहरे से नकाब उतारा जाएगा. आनंदराम साहू ने कहा है कि पंचायत राज अधिनियम के विपरीत प्रथम अविश्वास प्रस्ताव सम्मिलन को स्थगित की गई थी. पीठासीन अधिकारी के उस निर्णय को सक्षम न्यायालय में चुनौती देने कानून के जानकारों से सलाह लेकर छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट में याचिका दायर करेंगे. चूंकि सरपंच के विरुद्ध एक साल के भीतर में ही अविश्वास प्रस्ताव सम्मिलन दूसरी बार लाया जा सकता है पर यहां 15 दिवस के भीतर में ही प्रथम आवेदन पर ही दूसरी बार मतदान प्रक्रिया से सरपंच को गुजरना पड़ा है. जबकि यह पंचायती राज कानून के खिलाफ है.

https://VIDEO : शाहिद कपूर की फिल्म ‘जर्सी’ का गाना ‘मेहरम’ हुआ रिलीज

सच्चाई की जीत हुई : सरपंच

सरपंच पानोबाई कपिल नाथ ने कहा है कि रामायण काल में माता सीता को तो एक बार अग्निपरीक्षा देनी पड़ी थी मुझे तो 15 दिन में दो बार अग्नि परीक्षा से गुजरना पड़ा है. मुझे हटाने के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने जो खुद को विधानसभा स्तर का नेता मानते हैं ने एड़ी-चोटी का जोर लगाए थे उनकी आज हार हुई है और सच्चाई की जीत हुई है. पानोबाई ने कहा गांजर में विकास के कार्य निरंतर करने का प्रयास करती रहूंगी और पिछले कार्यकाल में शौचालय से लेकर अन्य निर्माण कार्य के 13वें, 14वें वित्त मूलभूत मंद में प्राप्त धनराशि में जो भ्रष्टाचार किया गया है उसकी पूरी तरह से जांच कराने माहमहिम राज्यपाल को आवेदन दूंगी.

पीठासीन अधिकारी रमेश कुमार मेहता से अविश्वास प्रस्ताव के संबंध मे चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि गांजर सरपंच के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव ध्वस्त हो गया है. चूंकि अविश्वास के खिलाफ 13 पंचों की उपस्थिति जरूरी थी पर अविश्वास के खिलाफ कोरम की पूर्ति नहीं होने के कारण आविश्वास प्रस्ताव ध्वस्त हो गया है. सरपंच अपने पद पर बनी रहेंगी.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now