नई दिल्ली. निसान मोटर्स ने Nissan Magnite को भारत में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने अपनी नई सबकॉम्पैक्ट एसयूवी की भारतीय बाजार में शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपए रखी है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 9.35 लाख रुपए तक जाती है. एक खास योजना के तहत कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 31 दिसंबर, 2020 तक के लिए 4.99 लाख रुपए रखी है. इसके बाद मैग्नाइट की शुरुआती कीमत बढ़कर कीमत 5.54 लाख रुपए हो जाएगी. नई मैग्नाइट को CMF-A + प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, जिसका इस्तेमाल ट्राइबर में भी किया गया है. मैग्नाइट भारत में निसान की पहली सब -4 मीटर SUV है.
http://लाल साड़ी में दिखा मौनी रॉय का खूबसूरत अंदाज, नजरें हटा पाना मुश्किल
इसे 4 ट्रिम्स में लॉन्च किया गया है, जिनमें XE, XL, XV और XV प्रीमियम शामिल है. ग्राहक 9 कलर में इस कार को खरीद सकते हैं. इसमें स्लीक लुक वाली LED हैडलैंप्स और LED DRLs दिए गए हैं. कार में 16 इंच का डायमंड कट अलॉय व्हील्स का इस्तेमाल किया गया है. निसान Magnite में इंजन के दो विकल्प ग्राहकों को मिलेंगे. मैग्नाइट में 1.0 लीटर, 3 सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 72hp पावर जनरेट करेगा. इसके टॉप वेरिएंट में HRA0 टर्बो-चार्ज्ड 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 5-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस होगा. ये 95hp का पावर जनरेट करेगा. इसमें चारों तरफ कैमरे दिए गए हैं, जो चारों तरफ का व्यू देते हैं.
http://Vivo V20 Pro 5G भारत में लॉन्च, जानिए क़ीमत और फीचर्स
एक बटन दबाकर लिस्ट में से जरूरत के मुताबिक कैमरा व्यू चुन सकते हैं. केबिन में एंड्रॉइड ऑटो के लिए सात इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और आठ इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगाया गया है. अगर सेफ्टी की बात करें तो इसमें डुअल एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम, स्पीड सेंसिंग डोर लॉक जैसे कॉमन फीचर्स के अलावा व्हीकल डाइनैमिक्स कंट्रोल (वीडीसी) हिल स्टार्ट असिस्ट सिस्टम (एचएएस), ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे जरूरी फीचर्स दिए हैं.
MDH ग्रुप के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी का 98 साल की उम्र में निधन https://t.co/OEiS8NXnGS
— Cg Janadesh (@CJanadesh) December 3, 2020










