আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

इंदिरा जयसिंह की सलाह पर भड़कीं निर्भया की मां- ऐसे ही लोगों की वजह से बच जाते हैं बलात्कारी

Published on: January 18, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक ओर जहां निर्भया के माता-पिता और पूरा देश सात साल से उसके गुनहगारों को फांसी पर लटकता देखने का इंतजार कर रहे हैं, वहीं सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह के एक बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है. दरअसल, इंदिरा जयसिंह ने निर्भया की मां आशा देवी से अपील की है कि वे अपने बेटी के बलात्कारियों की फांसी की सजा माफ कर दें. इंदिरा जयसिंह ने इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का हवाला दिया है और कहा है कि सोनिया ने जिस तरह राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी की मौत की सजा माफ कर दी है, ऐसा ही उदाहरण आशा देवी को पेश करना चाहिए. इंदिरा जयसिंह ने कहा कि वे आशा देवी के दर्द और वेदना को समझती हैं, लेकिन मृत्युदंड के खिलाफ हैं.

http://हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, ‘सावधान इंडिया’ की एक्ट्रेस को बचाया गया

आशा देवी ने इंदिरा जयसिंह की अपील पर भड़कते हुए कहा कि इंदिरा जयसिंह को इस तरह का सुझाव देने की हिम्मत कैसे हुई. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की वजह से ही रेप पीड़ितों के साथ इंसाफ नहीं हो पाता है. उन्होंने कहा कि वे सुप्रीम कोर्ट में उनसे कई बार मिलीं, लेकिन उन्होंने एक बार भी उनका हाल-चाल नहीं पूछा. आज वो दोषियों के हक में बोल रही हैं. आशा देवी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे लोग बलात्कारियों को सपोर्ट कर अपनी रोजी रोटी चलाते हैं, इसलिए पीड़ितों को इंसाफ नहीं मिलता है.

http://भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से हराया, सीरीज में की बराबरी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now