আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

निर्भया के दोषी विनय का फांसी से बचने का नया पैंतरा, LG से लगाई ये गुहार

Published on: March 9, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. निर्भया गैंगरेप केस के चार दोषियों में से एक विनय शर्मा ने फांसी की सजा को उम्रकैद में बदलने की मांग की है. इस संबंध में दोषी के वकील एपी सिंह ने दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के समक्ष अर्जी दाखिल की है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक वकील एपी सिंह ने सीआरपीसी के सेक्शन 432 और 433 के तहत फांसी की सजा को सस्पेंड करने की मांग की है. गौरतलब है कि दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने चौथी बार डेथ वारंट जारी करते हुए चारों दोषियों को फांसी पर लटकाने के लिए 20 मार्च की तारीख तय की है. बता दें, इससे पहले दोषी पवन गुप्ता ने भी सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव याचिका दाखिल कर फांसी की सजा को उम्रकैद में बदलने की मांग की थी. जिसे बाद में खारिज कर दी गई.

http://MP में सियासी संकट : 6 मंत्री समेत 16 विधायक बेंगलुरु पहुंचे, सीएम कमलनाथ ने बुलाई आपात बैठक

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिए पोस्टर हटाने के आदेश

नई दिल्ली. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सीएए के विरोध में लखनऊ में उपद्रव और तोड़फोड़ करने के आरोपियों के सार्वजनिक पोस्टर लगाए जाने के मामले में लखनऊ के डीएम और कमिश्नर को अविलंब पोस्टर और बैनर फोटो आदि हटाने के आदेश दिए हैं. कोर्ट ने 16 मार्च तक का समय देते हुए महानिबंधक के समक्ष सभी पोस्टर हटाए जाने संबंधी कार्रवाई की रिपोर्ट जमा करने कहा है. हालांकि हाई कोर्ट के आदेश के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार मृत्युंजय कुमार ने कहा कि योगीराज में दंगाइयों से नरमी असंभव है. मृत्युंजय कुमार ने एक ट्वीट कर कहा, “दंगाइयों के पोस्टर हटाने के हाइकोर्ट के आदेश को सही परिप्रेक्ष्य में समझने की जरूरत है. सिर्फ उनके पोस्टर हटेंगे, उनके खिलाफ लगी धाराएं नहीं. दंगाइयों की पहचान उजागर करने की लड़ाई हम आगे तक लड़ेंगे. योगीराज में दंगाइयों से “नरमी” असंभव.”

http://2 साल पहले बना मातृ शिशु अस्पताल अब तक प्रारंभ नहीं, हो रहा जर्जर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now