नई दिल्ली. निर्भया गैंगरेप मामले में दोषी फांसी से बचने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाने पर उतर आए हैं. अब दोषी विनय ने खुद को घायल कर लिया है. तिहाड़ जेल के अधिकारियों के मुताबिक दोषी विनय कुमार ने खुद को चोटिल पहुंचाने की कोशिश की थी. विनय कुमार ने खुद का सिर दीवार पर दे मारा, जिसमें उसे चोट आई है. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उसे वापस जेल भेज दिया गया. रिपोर्ट के मुताबिक फांसी की सजा पाए दोषी कई बार हिंसक बर्ताव पर उतर जाते हैं. ऐसे में अगर दोषी को चोट पहुंचती है तो फांसी को कुछ वक्त के लिए और टाला जा सकता है.
http://बस और ट्रक की टक्कर में 19 लोगों की मौत, 20 घायल
जेल अधिकारियों का कहना है कि दोषी अगर घायल हो जाता है या उसके वजन में कमी आती है तो ठीक होने तक फांसी को टाला जा सकता है. सूत्रों के मुताबिक इस मामले में वकील एपी सिंह का कहना है कि नया डेथ वारंट जारी होने के बाद से विनय की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. उसने अपनी मां को भी पहचानने से मना कर दिया. हालांकि जेल अधिकारियों ने इस बात से इनकार किया और कहा कि विनय की हालत ठीक है. बता दें कि कोर्ट ने निर्भया गैंगरेप मामले में दोषियों के फांसी के लिए 3 मार्च का दिन तय किया है.
http://महिला अतिथि विद्वान ने मुंडन कराकर जताया विरोध, कहा- आदेश मिलने तक जारी रहेगा धरना









