नई दिल्ली. दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया कांड में बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने निर्भया केस के सभी दोषियों का डेथ वारंट जारी कर दिया है. दोषियों को 22 जनवरी की सुबह 7 बजे फांसी दी जाएगी. देश की राजधानी दिल्ली में साल 2012 में हुए रेप कांड को लेकर मंगलवार को पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट के जज ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए चारों दोषियों से बात की. उसके बाद फैसला सुनाया. दोषियों को 14 दिन का वक्त मिला है. मुकेश, पवन, विनय और अक्षय को फांसी होगी. वहीं, दोषियों के वकील एपी सिंह ने कहा कि क्येरिटव याचिका दायर करेंगे.
http://VIDEO : ‘हैप्पी हार्डी एंड हीर’ का ट्रेलर रिलीज, हिमेश का दिखेगा डबल रोल
कोर्ट के फैसले के बाद निर्भया की मां आशा देवी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि दोषियों को फांसी से न्याय व्यवस्था में भरोसा बढ़ेगा. मेरी बेटी को न्याय मिला है. चार दोषियों की सजा देश की महिलाओं को सशक्त बनाएगी. वहीं निर्भया के पिता बदरीनाथ सिंह ने भी कोर्ट के फैसले पर खुशी जताई है. उन्होंने कहा कि कोर्ट के फैसले से हम खुश हैं. इस फैसले से ऐसे अपराध करने वाले लोगों में डर पैदा होगा. दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस फैसले का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि यह फैसला, इस देश में रहने वाली सभी ‘निर्भया’ की जीत है. मैं निर्भया के माता-पिता को सलाम करता हूं, जिन्होंने 7 साल तक संघर्ष किया.
http://गगनयान मिशन : अंतरिक्ष यात्रियों के लिए बना विशेष खाना, जानिए मेन्यू









