আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

निर्भया के दोषी पवन ने दाखिल की क्यूरेटिव याचिका, फांसी को उम्रकैद में बदलने की मांग

Published on: February 28, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. निर्भया सामूहिक दुष्कर्म मामले में फांसी की सजा पाए चारों दोषियों में से एक पवन गुप्ता ने सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल की है. याचिका में पवन गुप्ता ने फांसी की सजा को उम्रकैद में बदलने की मांग की है. दरअसल, निर्भया रेप केस के चार दोषियों की फांसी की तारीख नजदीक आ रही है. दिल्ली की एक अदालत ने नया डेथवारंट जारी करते हुए 3 मार्च की सुबह फांसी दिए जाने का ऐलान किया था. बता दें कि पवन के पास अभी क्यूरेटिव पिटीशन के अलावा दया याचिका का भी विकल्प बाकी है. वहीं बाकी तीनों दोषियों ने अपने सारे विकल्पों का इस्तेमाल कर लिया है.

http://सोनिया-राहुल समेत कई नेताओं पर भड़काऊ भाषण का आरोप, हाईकोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

हमें राजधर्म की नसीहत न दे कांग्रेस : रविशंकर प्रसाद

नई दिल्ली. कानून मंत्री और भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना साधा. उन्होने कहा कि सोनिया गांधी अपनी टिप्पणियों पर ध्यान दें. हमें राजधर्म की नसीहत न दें. दिल्ली हिंसा पर की गई राजनीतिक टिप्पणियों के मद्देनजर पलटवार करते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सोनिया गांधी ने इस पार-उस पार की बात कही थी. कांग्रेस पार्टी गुरुवार को राष्ट्रपति से मिलने गई थी. हमें राजधर्म के बारे में बताया जा रहा है.

आज मुझे राजधर्म के बारे में कांग्रेस पार्टी और सोनिया जी से कुछ सवाल करने हैं. उन्होंने कहा कि ये कौन सा राजधर्म है कि आज सब पलट गए. सोनिया जी आपको इसका जवाब देना पड़ेगा कि क्या मनमोहन जी ने जो किया था वो गलत था. क्या जो इंदिरा जी और राजीव जी ने काम किया था वो गलत था. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सोनिया जी आपने रामलीला मैदान में कहा था कि इस पार और उस पार की लड़ाई होगी. ये कौन सी भाषा है? ये उत्तेजना नहीं है तो क्या है?’

http://नेहा कक्कड़ के गाने पर शहनाज गिल ने किया डांस, वायरल हुआ टिकटॉक वीडियो

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now