नई दिल्ली. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को निर्भया केस के दोषी मुकेश कुमार की दया याचिका खारिज कर दी है. राष्ट्रपति ने दोषी मुकेश की फांसी की सजा को बरकरार रखने की सिफारिश की है. गृह मंत्रालय ने यह याचिका राष्ट्रपति को भेजी थी. बता दें कि मुकेश और विनय ने डेथ वारंट जारी होने के बाद क्यूरेटिव पिटीशन भी दायर की थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया था. उसके बाद मुकेश ने हाईकोर्ट में डेथ वारंट पर रोक लगाने वाली याचिका डाली थी, जिसे खारिज करते हुए हाईकोर्ट ने मुकेश को निचली अदालत में जाने की आजादी थी.
http://पूर्व सीएम अजीत जोगी और अमित जोगी पर कर्मचारी को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज
उसके बाद मुकेश ने पटियाला हाउस कोर्ट में डेथ वारंट पर रोक लगाने के लिए अर्जी डाली जिस पर गुरुवार को सुनवाई हुई और कोर्ट ने जेल प्रशासन को फांसी से संबंधित जेल के नियमों की लिखित रिपोर्ट पेश करने को कहा. इस रिपोर्ट को तिहाड़ प्रशासन आज पटियाला हाउस कोर्ट में पेश करेगा. उसके बाद तय होगा कि अदालत फांसी पर रोक लगाती है या उसी तारीख को फांसी होगी. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दया याचिका खारिज करने की खबर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा और आरपीएन सिंह ने दोषियों को जल्द सजा दिए जाने की मांग की है.
http://बेटा पैदा नहीं होने पर पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार









