नई दिल्ली. निक्की यादव के शव का बुधवार को दिल्ली के दीनदयाल अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया. डॉक्टरों ने बताया कि निक्की की मौत गला घोंटने से हुई है. पोस्टमार्टम में शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं. पुलिस ने कहा कि निक्की के शव का पोस्टमॉर्टम दो घंटे से अधिक समय तक चला. डॉक्टरों की प्रारंभिक राय के अनुसार गला घोटने के कारण मौत हुई. पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के मुताबिक डाटा केबल से गला घोटा गया था. चूंकि शव को चार दिनों से अधिक समय तक फ्रिज के अंदर रखा गया था, इसलिए वह धीरे-धीरे खराब हो रहा था.
https://प्रियंका चोपड़ा की ‘लव अगेन’ का ट्रेलर रिलीज, निक जोनस का है कैमियो
निक्की के शव का हरियाणा के झज्जर के खेड़ी खुम्मार गांव में परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया. दरअसल, हरियाणा के झज्जर के खेड़ी खुम्मार गांव निवासी निक्की के शव का गांव में दिनभर इंतजार किया जाता रहा. गांव की गलियां दिनभर सूनी रहीं. बुधवार शाम को 5:48 बजे एंबुलेंस से शव लेकर पुलिस गांव पहुंची तो काफी संख्या में लोग वहां पर पहुंच गए. मात्र सात मिनट में शव को घर पर रखा गया और मां ने बेटी के अंतिम दर्शन किए. बाद शवयात्रा श्मशान पहुंची. प्रशासन की ओर से पहले से ही अंतिम संस्कार की सभी तैयारी पूरी कर ली गई थी. मात्र 22 मिनट में गमगीन माहौल के बीच शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया. छोटे भाई ने बहन को मुखाग्नि दी.
https://रायपुर और भिलाई में सॉफ्टवेयर व हार्डवेयर सुविधा सहित बीपीओ खोलने की घोषणा









