नई दिल्ली. एक्ट्रेस निया शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी ग्लैमरस फोटोज और वीडियोज फैन्स के बीच शेयर करती रहती हैं. हाल ही में निया शर्मा ने दोस्त शिविका संग एक डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. निया और शिविका दोनों ही पार्किंग में डांस करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में निया इंग्लिश गाने पर शिविका के साथ पिंक मिनी ड्रेस पहने शानदार डांस मूव्ज दिखाती नजर आ रही हैं. निया शर्मा का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
http://महासमुंद जिले में 14 से 22 अप्रैल तक लॉकडाउन, शराब, सब्जी-फल और किराना दुकानें भी रहेंगी बंद
निया शर्मा क्लब लाइफ मिस कर रही हैं. वीडियो शेयर करते हुए निया ने लिखा- क्लब बंद हैं, लेकिन हमारा इनर सोल कह रहा है कि डांस करो. तो हम कर रहे हैं. शिविका के साथ ट्विनिंग के बाद. फैन्स को निया शर्मा का यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है. बता दें कि बीते दिनों निया शर्मा का उनके दोस्त रवि दुबे के साथ एक वीडियो बहुत वायरल हुआ था. वीडियो में दोनों कलाकार जमकर डांस करते नजर आए थे. देखिए वीडियो-
http://IPL 2021 : धवन-पृथ्वी की धमाकेदार पारी, DC ने CSK को 7 विकेट से हराया










