আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सोने की तस्करी मामले में स्वप्ना और संदीप को NIA ने किया गिरफ्तार

Published on: July 12, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सोने की तस्करी के मामले में मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश और संदीप नायर को शनिवार को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया. तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राजनयिक के सामान के जरिए 30 किलोग्राम सोने की तस्करी के मामले में एनआईए ने स्वप्ना समेत चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. तिरुवंतपुरम से स्वप्ना, सरित, संदीप नायर और एर्णाकुलम के फाजिल फरीद का नाम तस्करी मामले में आरोपियों के रूप में है. एनआईए समेत केंद्रीय एजेंसियों और सीमा-शुल्क विभाग ने केरल उच्च न्यायालय में उसकी (स्वप्ना) अग्रिम जमानत याचिका विरोध किया था.

http://अनुपम खेर के परिवार में मां और भाई समेत 4 लोग कोरोना पॉजिटिव

इससे पहले केरल के मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन ने कहा था कि सोना तस्करी मामले में मुख्य महिला आरोपी स्वप्ना सुरेश द्वारा एक सरकारी परियोजना में नियुक्ति हासिल करने के लिए दिए गए कथित फर्जी डिग्री प्रमाणपत्र को लेकर मिली शिकायत की जांच कराई जाएगी. विजयन ने कहा कि पुलिस को शिकायत मिली है इसकी जांच कराई जाएगी. गौरतलब है कि तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 5 जुलाई को एक राजनयिक के नाम वाले सामान से सीमा शुल्क अधिकारियों ने 30 किलोग्राम सोना बरामद किया था. इसकी कीमत लगभग 15 करोड़ रुपए बताई जा रही है.

http://सीसी रोड और गौठान में शेड निर्माण के लिए विधायक ने किया भूमिपूजन

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now