रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार शाम अपने रायपुर निवास परिसर में आयोजित सादगीपूर्ण एवं गरिमामय समारोह में 15 विधायकों को संसदीय सचिव के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. शपथग्रहण के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सभी संसदीय सचिवों को अनुभवी मंत्रियों के साथ काम करने का अवसर मिलेगा. शपथ ग्रहण कार्यक्रम के तुरंत बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अनुमोदन से सभी नव-नियुक्त संसदीय सचिवों को मंत्रियों से संबद्ध करने का आदेश भी जारी कर दिया. जिसके तहत संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव को स्कूल शिक्षा और आदिम जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम से, विनोद सेवन चंद्राकर और गुरूदयाल सिंह बंजारे को स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री टी.एस. सिंहदेव से सम्बद्ध किया है.
http://अक्षरा सिंह के कांवड़ गीत कैलाशी ने मचाया धमाल, देखिए वीडियो
चन्द्रदेव प्रसाद राय और शिशुपाल सोरी को वन एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर से, शकुन्तला साहू को कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे के साथ, विकास उपाध्याय और चिंतामणि महाराज को गृह और लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू से, श्रीमती अंबिका सिंहदेव को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार से, यू.डी. मिंज को वाणिज्यिक कर (आबकारी) और उद्योग मंत्री कवासी लखमा से सम्बद्ध किया गया है. संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े को उच्च शिक्षा और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल से, इंद्रशाह मण्डावी को राजस्व एवं वाणिज्यिक कर (पंजीयन एवं मुद्रांक) मंत्री जयसिंह अग्रवाल से, कुंवरसिंह निषाद को खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत से, डॉ. श्रीमती रश्मि आशीष सिंह को महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया से तथा रेखचंद जैन को नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया से सम्बद्ध किया गया है.
http://शिक्षाकर्मियों का होगा संविलियन, 2 रुपए प्रति किलो की दर से गोबर खरीदेगी सरकार







