আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

भारत के 345 रन के जवाब में न्यूजीलैंड दूसरे दिन स्टंप्स तक 129/0

Published on: November 26, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारत के पहली पारी के 345 रन के जवाब में न्यूजीलैंड ने पहले क्रिकेट टेस्ट में शुक्रवार को दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बिना किसी नुकसान के 129 रन बना लिए हैं. भारत के पहली पारी के आधार पर न्यूजीलैंड की टीम अभी भी 216 रन से पीछे है. न्यूजीलैंड की तरफ से विल यंग (75*) और टॉम लाथम (50*) रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 345 रन का स्कोर खड़ा किया. भारतीय टीम ने शुक्रवार को चार विकेट पर 258 रन से आगे खेलना शुरू किया और 87 रन जोड़कर 345 रन पर ऑलआउट हो गई.

https://नए म्यूटेशन के साथ मिला कोरोना वायरस, केंद्र सरकार ने जारी किया अलर्ट

रवींद्र जडेजा के रूप में दूसरे दिन टीम इंडिया को पहला झटका लगा. वे अपने स्कोर में एक भी रन नहीं जोड़ सके और 50 रन बनाकर आउट हुए. विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा 1 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान श्रेयस ने डेब्यू टेस्ट की डेब्यू पारी में सेंचुरी लगाई. वह 171 गेंदों पर 13 चौके और दो छक्के की मदद से 105 रन बनाकर आउट हुए. बाद रविचंद्रन अश्विन ने 38 रन की पारी खेली. हालांकि, दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे और टीम 345 रन पर आउट हो गई. अक्षर पटेल 3 रन और ईशांत शर्मा 0 पर आउट हुए. उमेश यादव 10 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं न्यूजीलैंड की तरफ से टीम साउदी ने पांच विकेट झटके जबकि काइल जेमीसन ने तीन और एजाज पटेल ने दो विकेट चटकाए.

https://डायल 112 के ड्राइवर की धारदार हथियार से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now