नई दिल्ली. आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का नया गाना ‘मेरी जान’ रिलीज हो गया है. फिल्म गंगूबाई के दूसरे गाने ‘मेरी जान’ में आलिया भट्ट और शांतनु माहेश्वरी का भरपूर रोमांस देखने को मिल रहा है. इस गाने में आलिया गंगूबाई के अवतार में कार की बैकसीट पर अपने आशिक अफसान यानि शांतनु माहेश्वरी के साथ रोमांस करती दिख रही हैं. अपने होंठों से गुलाब का फूल दबाए आलिया यानि गंगूबाई शांतनु को अपनी कातिलाना अंदाज से रिझाती दिख रही हैं.
https://धनश्री के नए वीडियो ने मचाया धमाल, ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के अवतार में आई नजर
आलिया-शांतनु के बीच थोड़ी नोंक-झोंक थोड़ा रोमांस के साथ फिल्म का ये गाना दर्शकों के दिलों पर छा जाने के लिए तैयार है. इस गाने ‘मेरी जान’ को नीति मोहन ने अपनी खूबसूरत आवाज़ दी है, जबकि गाने के लिरिक्स कुमार ने लिखे हैं और म्यूजिक संजय लीला भंसाली ने दिए हैं. बता दें कि आलिया भट्ट कीमच अवेटेड फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ 25 फरवरी को रिलीज़ होने जा रही है. इससे पहले फिल्म के इस गाने ने दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर बेसब्री और बढ़ा कर रख दी है.
https://सामंथा ने दिखाया बोल्ड अवतार, झरने के नीचे लगाई आग










