नई दिल्ली. टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया स्टारर ‘हीरोपंती 2’ का नया गाना ‘जलवानुमा’ रिलीज हो गया है. लोगों को गाने में टाइगर और तारा की केमेस्ट्री पसंद आ रही है. फिल्म में एआर रहमान ने संगीत दिया है. इस गाने को जावेद अली और पूजा तिवारी ने गाया है. बता दें कि ‘हीरोपंती 2’ का निर्देशन अहमद खान कर रहे है और इसे साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं. अहमद खान इससे पहले ‘बागी 2’ और ‘बागी 3’ का भी बना चुके हैं. इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी लैला नाम के शख्स का किरदार निभा रहे हैं.
https://पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर इजाफा, 12 दिन में 10वीं बार बढ़े दाम
फिल्म में टाइगर के किरदार का नाम बब्लू है, जबकि तारा सुतारिया इनाया नाम का किरदार निभा रही हैं. हीरोपंती 2 फिल्म काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है. पहली बात ये है कि फिल्म जहां टाइगर -नवाज जबरदस्त एक्शन में देखने वाले हैं तो वहीं दूसरी ओर टाइगर-तारा का एक बार फिर से रोमांस दिखने को मिलने वाला है. दोनों की एक साथ में दूसरी फिल्म है. इससे पहले टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया को फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में साथ देखा गया था.
https://VIDEO : अक्षरा सिंह के नए गाने ‘सैयां के बुलेट’ ने मचाया गर्दा










