नई दिल्ली. पीएम नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के पहले फेरबदल में रेलमंत्री भी बदल दिए गए. अश्विनी वैष्णव को नया रेल मंत्री बनाया गया है. मंत्रालय में अपना पदभार संभालते ही उन्होंने सबसे पहले ऑफिस टाइम बदल दिया. इस दौरान रेल मंत्री की एक इंजीनियर के साथ मुलाकात चर्चा का विषय बन गया है. दरअसल, रेलमंत्री ने इंजीनियर से कहा कि आप मुझे बॉस बोलोगे. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कार्यालय में अपने सहयोगियों से मुलाकात की. रेलमंत्री का अपने सहयोगियों से मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव अपने सहयोगियों से कह रहे हैं कि- बहुत बढ़िया काम करेंगे, खूब मजा आएगा..जिंदगी में लगे कि हां, मजा आया.
http://हरलीन देओल ने बाउंड्री पर पकड़ा ऐसा गजब का कैच, हर कोई रह गया हैरान
इस दौरान रेल मंत्रालय के एक कर्मचारी ने मंत्री से अपने दूसरे सहयोगी की तरफ से इशारा करते हुए कहा- हम लोग कल बात कर रहे थे कि हमारे यह सहयोगी उसी कॉलेज से पढ़े हैं, जहां से आपने पढ़ाई की है. यह बात सुनकर रेलमंत्री काफी खुश हो जाते हैं और हाथ से इशारा कर इंजीनियर को अपने करीब आने के लिए कहते हैं. बाद वो कहते हैं कि- आओ-आओ गले लगते हैं. वीडियो में नजर आ रहा है कि रेलवे इंजीनियर, नए मंत्री के गले लगता है और फिर वहां मौजूद अन्य कर्मचारी ताली बजाकर उनका अभिवादन करते हैं. इस पर रेलमंत्री ने कहा- आओ गले लगते हैं. रेलमंत्री वैष्णव ने यह भी कहा कि- हमारे कॉलेज में जूनियर सीनियर को सर नहीं बॉस बोलता है, तो आप मुझे बॉस बोलोगे.
http://जनप्रतिनिधि के इशारे पर किसानों को जबरिया थमाया जा रहा फेरो पॉवर!









