नई दिल्ली. अमेजन प्राइम वीडियो ने बहुप्रतीक्षित शो ‘द फैमिली मैन 2’ का एक नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया है. वीडियो में मनोज बाजपेयी उर्फ श्रीकांत तिवारी डेस्क जॉब पर ‘मिनिमम मैन’ के रूप में दिखाई दे रहे हैं, जो पहले सीज़न में उनके लुक से अलग है. द फैमिली मैन 2 लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है. पहले सीजन को फैंस ने खूब सराहा. द फैमिली मैन 2 के ट्रेलर को भी काफी पसंद किया गया. राज और डीके इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं. इसमें साउथ सुपरस्टार सामंथा अक्किनेनी भी अहम रोल में नजर आएंगी.
http://टूल किट मामले में डॉ. रमन ने भाजपा नेताओं के साथ अपनी गिरफ़्तारी की मांग को लेकर दिया धरना
सामंथा अक्किनेनी अपना डिजिटल डेब्यू कर रही हैं. मनोज बाजपेयी और सामंथा के अलावा इसमें प्रियामणि, शारिब हाशमी, सीमा बिस्वास, दर्शन कुमार, शरद केलकर, सनी हिंदुजा, श्रेया धनवंतरी, शहाब अली, वेदांत सिन्हा और महक ठाकुर सहित जैसे टेलेंटेड एक्टर नजर आएंगे. इसमें तमिल सिनेमा के अविश्वसनीय कलाकार जैसे कि माइम गोपी, रवींद्र विजय, देवदर्शिनी चेतन, आनंदसामी और एन. अलगमपेरुमल शामिल हैं. डी2आर फिल्म्स द्वारा निर्मित, बहुप्रतीक्षित शो 4 जून 2021 में 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से अमेजन प्राइम वीडियो पर लॉन्च होगी.
http://फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए अपने शहर के रेट










