रायपुर. राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य संवर्ग को आवंटित भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2017 बैच के चार परीवीक्षाधीन अधिकारियों को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी मसूरी फेस-दो के प्रशिक्षण सम्पन्न करने और भारत सरकार में पदस्थापना अवधि समाप्त होने के पश्चात नवीन पदस्थापना की है. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंत्रालय से आज आदेश कर दिया गया है. जारी आदेशानुसार आकाश छिकारा सहायक कलेक्टर सरगुजा को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनेन्द्रगढ़ जिला कोरिया, चंद्रकांत वर्मा सहायक कलेक्टर बस्तर को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सारंगढ़ जिला रायगढ़, मयंक चतुर्वेदी सहायक कलेक्टर रायगढ़ को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेण्ड्रा जिला बिलासपुर और रोहित व्यास सहायक कलेक्टर राजनांदगांव को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बगीचा जिला जशपुर पदस्थ किया गया है.
http://पीएल पुनिया से ट्रेन में लूट, मोबाइल उठाकर ट्रेन से कूदा चोर
भाजपा ने टिकटॉक स्टार को दिया टिकट
नई दिल्ली. हरियाणा से भाजपा ने सोनाली फोगाट को मैदान में उतारा है. सोनाल फोगाट को भाजपा ने पूर्व सीएम भजनलाल के बेटे और पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ आदमपुर सीट से टिकट दिया है. सोनाली फोगाट के टिकटॉक पर एक लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं. जानकारी के मुताबिक राजनीति में आने से पहले सोनाली अभिनेत्री थीं और कुछ सीरियल में काम भी किया है.
http://14 लाख बैंक कर्मचारियों को तोहफा, एक महीने पहले मिल जाएगी सैलरी







