नई दिल्ली. Datsun ने भारतीय बाजार में नई 2020 Redi-GO फेसलिफ्ट लॉन्च कर दिया है. इसे चार वेरियंट लेवल (D, A, T, T(O)) में बाजार में उतारा गया है. रेडी गो फेसलिफ्ट 0.8 D बेस मॉडल की कीमत 2.83 लाख रुपए से शुरू होती है और टॉप मॉडल Redi-GO 1.0 T O AMT की कीमत 4.77 लाख रुपए है. रेडी गो फेसलिफ्ट में 0.8-लीटर और 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है. दोनों इंजन BS-6 कम्प्लायंट हैं, 0.8-लीटर इंजन 54 bhp की पावर और 72 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. वहीं, 1.0-लीटर वाला इंजन 68 PS की पावर और 91 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 5-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन दोनों इंजन के साथ दिया गया है, 1.0-लीटर इंजन के साथ 5-स्पीड AMT का भी ऑप्शन है.
http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के सबसे ज्यादा 7964 नए केस, 265 की मौत
रेडी गो फेसलिफ्ट में नई क्रोम-फिनिश ग्रिल, L-शेप LED डेटाइम रनिंग लाइट्स और LED फॉग लैम्प दिए गए हैं. कार में पतले स्मोक्ड हेडलाइट्स हैं. पीछे की तरफ नई एलईडी टेललाइट्स और रूफ स्पॉइलर है. फ्रंट और रियर बंपर की डिजाइन में भी बदलाव किए गए हैं. कार 14-इंच वील्ज के साथ आई है, जिसके साथ ड्यूल-टोन कवर्स हैं. कार के केबिन में Apple CarPlay और Android ऑटो कनेक्टिविटी सपोर्ट का 8-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. रेडी गो 0.8-litre engine इंजन का माइलेज 20.71 किमी प्रति लीटर है. रेडी गो 1.0 मैनुअल का माइलेज 21.7 किमी और Redi-GO 1.0-AMT के साथ 22 किमी प्रति लीटर है.नई रेडी गो में सेफ्टी का खास ख्याल रखा गया है. क्रैश रेसिस्टेंट बॉडी, डुअल एयरबैग्स, ABS+EBD जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं.
http://पीएम मोदी का जनता के नाम पत्र, कहा- हमारा वर्तमान और भविष्य कोई आपदा तय नहीं कर सकती










