नई दिल्ली. बिग बॉस 14 जीतने के बाद रुबीना दिलैक का पहला म्यूजिक वीडियो रिलीज हो गया है. वीडियो में वह अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ नजर आ रही हैं. म्यूजिक वीडियो का ‘मरजानिया’ है. इस गाने को नेहा कक्कड़ ने अपनी आवाज दी है. गाने का म्यूजिक रजत नागपाल ने दिया है. वहीं बब्बू ने गाने के लिरिक्स लिखे हैं. अंशुल गर्ग इसके प्रोड्यूसर हैं. इस वीडियो को यूट्यूब रिलीज किया गया है, जिसको लोग काफी पसंद कर रहे हैं. गाने को Desi Music Factory चैनल पर अपलोड किया गया है.
http://ठोस कार्रवाई नहीं, बढ़ता जा रहा रेत के पहाड़ों का आकार
म्यूजिक वीडियो में रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला की क्यूट कैमेस्ट्री देखने को मिल रही है. साथ ही नेहा कक्कड़ भी बेहद ग्लैमरस अवतार में नजर आ रही हैं. वीडियो में अभिनव शुक्ला और रुबीना कीप्यार भरी नोंकझोंक देखी जा सकती है, जहां अभिनव रुबीना को इग्नोर करते देखे जाते हैं, तो वहीं रुबीना उन्हें गाने के जरिए ताना मारती दिखाई देती हैं. ये गाना यूट्यूब पर जबरदस्त धमाल मचा रहा है. बता दें कि रुबीना टीवी का बड़ा नाम है और अभिनव को भी शो से बड़ी पहचान मिली है. देखिए वीडियो-
http://छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की मनमानी के खिलाफ भाजयुमो करेगा आंदोलन










