बेमेतरा. कलेक्टर श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने धान खरीदी में लापरवाही बरतने के कारण राजेश वर्मा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं नोडल अधिकारी सेवा सहकारी समिति मर्यादित भिंभौरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. कलेक्टर द्वारा जारी निलंबन आदेश में कहा गया है कि उनके द्वारा अमानक किस्म के धान खरीदी की जा रही है जो कि धान उपार्जन वर्ष 2019-20 नीति का स्पष्ट उलंघन हैं. निलम्बन अवधि में वर्मा का मुख्यालय कार्यालय उप संचालक कृषि बेमेतरा नियत किया गया हैं. निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी.
http://बार अभ्यारण्य में असम से लाए जाएंगे वन भैंसा, शासन ने दी हरी झंडी
श्रीमद् भगवत गीता हमारे जीवन की कठिन परिस्थितियों में सच्चा मार्ग दिखाती है : भूपेश
दुर्ग. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि श्रीमद् भगवत् गीता हमारे जीवन की कठिन परिस्थितियों में भी सच्चा मार्ग दिखाती है. इस दिव्य ग्रंथ में अर्थपूर्ण और यशस्वी जीवन के लिए बहुमूल्य जीवन दर्शन है. मुख्यमंत्री जिले के पाटन विकासखण्ड स्थित ग्राम महकाखुर्द में आयोजित गीता जयंती समारोह को सम्बोधित कर रहे थे. कार्यक्रम का आयोजन कोसरिया यादव महासभा द्वारा किया गया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को समाज के सदस्यों ने खुमरी पहनाई, लाठी दी और कहा चिंहौर पतरी ला रखे रहिबे. मुख्यमंत्री ने भी भगवान कृष्ण का नमन करते हुए जय माधव, जय यादव का नारा लगाया.
http://स्टीयरिंग फेल हुई तो अनियंत्रित होकर बस पलटी, 7 घायल







