जशपुर. कलेक्टर महादेव कांवरे ने विगत दिवस विकासखण्ड पत्थलगांव के जनपद पंचायत सभा कक्ष में पंचायत सचिवों की बैठक ली. बैठक में पीटर एक्का, उप अभियंता जनपद पंचायत पत्थलगांव के द्वारा बैगर सूचना दिए अनुपस्थित पाए जाने से निर्माण कार्यों की समीक्षा नहीं हो पाई. जिससे उनके द्वारा शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण विभाग पत्थलगांव नियत किया गया है. निलंबित अवधि में उनको नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी.
http://BSF का रिटायर्ड जवान बहुमूल्य रत्नों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार
एकलव्य संयुक्त आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश 15 तक
कोरिया. वर्ष 2020-21 में एकलव्य संयुक्त आदर्श आवासीय विद्यालय जमथान, वि0ख0 भरतपुर में कक्षा 6वीं में बालक-बालिका वर्ग के अनुसूचित जनजाति विद्यार्थियों को प्रवेश दिए जाने हेतु चयनित विद्यार्थियों के प्रवेश नहीं लिए जाने से रिक्त सीट में वरियताक्रम के नीचे के विद्यार्थियों का चयन किया गया है. चयनित सूची का अवलोकन जिला कार्यालय (सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कोरिया) के कार्यालयीन सूचना पटल से किया जा सकता है. चयनित विद्यार्थी सिविल सर्जन, जिला मेडिकल बोर्ड का प्रमाण पत्र के साथ दिनांक 15.02.2021 तक चयनित संस्था में प्रवेश लेना सुनिश्चित करेंगे. चयनित विद्यार्थियों द्वारा निर्धारित तिथि तक प्रवेश नहीं लेने की स्थिति में वरियताक्रम के नीचे के विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा.
http://इंग्लैंड ने भारत को 227 रनों से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त







