नई दिल्ली. चेन्नई में खेले जा रहे चार मैच की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को 227 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही उसने 4 मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है. इंग्लैंड ने पहली पारी में 578 और दूसरी पारी में 178 रन बनाए थे. जबकि, टीम इंडिया ने पहली पारी में 337 रन बनाए थे. इस लिहाज से उसे जीत के लिए 420 रन का टारगेट मिला था, जिसे टीम इंडिया हासिल नहीं कर सकी और दूसरी पारी में 192 रन पर सिमट गई. भारत की ओर से शुभमन गिल (50) और कप्तान विराट कोहली (72) ने अर्धशतकीय पारियां खेली. इन दोनों के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया. 420 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 25 रन पर पहला विकेट गंवा दिया था.
http://अभिनेता राजीव कपूर का 58 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन
ओपनर रोहित शर्मा 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. बाद टीम ने 117 रन तक 6 विकेट गंवा दिए.चेतेश्वर पुजारा (15), शुभमन गिल (50) और ऋषभ पंत (11) बनाकर पवेलियन लौट गए. जबकि अजिंक्य रहाणे और वॉशिंगटन सुंदर खाता भी नहीं खोल सके. इसके बाद कप्तान विराट कोहली (72) ने रविचंद्रन अश्विन (9) के साथ 7वें विकेट के लिए 105 बॉल पर 54 रन की पार्टनरशिप कर पारी को संभालने की कोशिश की. हालांकि, अश्विन और फिर कोहली दोनों ही पवेलियन लौट गए. शाहबाज नदीम बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. बुमराह चार रन बनाकर आउट हुए जबकि इशांत शर्मा 5 रन बनाकर नाबाद रहे. इंग्लैंड की ओर से लीच ने चार, एंडरसन ने तीन, जोफ्रा आर्चर, डॉमिनिक बेस और बेन स्टोक्स ने एक-एक विकेट लिया.
http://दीप सिद्धू गिरफ्तार, पुलिस ने रखा था 1 लाख रुपए का इनाम











