रायपुर. विधानसभा में गुरूवार को सत्ता पक्ष के विधायकों ने नाबालिग से हुए सामूहिक दुष्कर्म का मामला उठाया. कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह ने आरोप लगाया कि इस मामले में पुलिस का रवैय्या बेहद गैर जिम्मेदाराना रहा. मंत्री टीएस सिंहदेव ने भी इस मामले में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए. मामले को उठाए जाने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे गंभीरता से लिया. उन्होंने कहा कि यह संवेदनशील मामला है. उन्होंने लापरवाही बरतने वाले 7 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया. उन्होंने कहा कि अगर इस में पुलिसकर्मियों का गुनाह बर्खास्त करने लायक होगा, तो उन्हें बर्खास्त किया जाएगा.
http://दिल्ली हिंसा पर हरियाणा सरकार के मंत्री बोले- दंगे जिंदगी का हिस्सा, ये तो होते रहते हैं
बता दें कि बलरामपुर जिले में 12 वर्षीय एक किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया था. पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं अन्य आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं. इस मामले में परिजनों का आरोप था कि थाने में शाम तक बैठे रहने के बाद रिपोर्टं नहीं लिखी थी. इसके बाद पीड़िता के परिजन स्थानीय विधायक के पास गए थे. विधायक के थाने पहुँचने के बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई थी. विधायक के संज्ञान लेने के बाद आईजी ने फौरी तौर पर टीआई सहित पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया था.
http://नेहा कक्कड़ ने फिर बिखेरा डांस का जलवा, वीडियो हुआ वायरल







