नई दिल्ली. दिल्ली हिंसा के मद्देनजर हरियाणा सरकार के मंत्री रंजीत चौटाला का एक बयान सुर्खियों का सबब बन रहा है. उन्होंने इस सिलसिले में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि दंगे तो होते रहे हैं, पहले भी होते रहे हैं. जब इंदिरा गांधी की हत्या हुई थी, तब भी पूरी दिल्ली जलती रही, ये तो जिंदगी का हिस्सा है. चौटाला ने कहा कि सरकार मुस्तैदी से नियंत्रण कर रही है. कर्फ्यू लगाया गया है. इसमें इतना इसलिए हुआ क्योंकि यह दिल्ली का मामला है. गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन एक्ट के नाम पर हुई हिंसा में दिल्ली में अबतक 35 की मौत हो गई है.
http://नेहा कक्कड़ ने फिर बिखेरा डांस का जलवा, वीडियो हुआ वायरल
उत्तर पूर्वी इलाके में हिंसा के दौरान आगजनी, पत्थरबाजी की गई और बाजार में आग लगा दी गई. दिल्ली पुलिस की ओर से अबतक इस मामले में 18 FIR दर्ज की गई हैं, जबकि 106 को गिरफ्तार कर लिया गया है. बता दें कि रणजीत सिंह हरियाणा सरकार में बिजली मंत्री हैं. वे निर्दलीय चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे थे. उन्होंने ही सबसे पहले भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किया था।. वे हरियाणा के पूर्व सीएम चौधरी देवीलाल के पुत्र हैं और ओमप्रकाश चौटाला के छोटे भाई हैं.
http://Women’s T20 WC : भारत ने न्यूजीलैंड को 4 रन से हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह
#WATCH Haryana Minister Ranjit Chautala on #DelhiViolence: Dange toh hote rahe hain. Pehle bhi hote rahe hain, aisa nahi hai. Jab Indira Gandhi ka assassination hua, toh puri Delhi jalti rahi. Yeh toh part of life hai, jo hote rehte hain. pic.twitter.com/b2zeJRbfmp
— ANI (@ANI) February 27, 2020









