बलौदाबाजार. पंचायत चुनाव में सौंपे गए दायित्व के निर्वहन में लापरवाही के चलते बिलाईगढ़ जनपद पंचायत के दो सचिव किशन यादव ग्राम पंचायत कोदवा और रामेश्वर प्रसाद साहू ग्राम पंचायत रायकोना को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने शनिवार को निलंबन आदेश जारी करते हुए उनका मुख्यालय बिलाईगढ़ जनपद कार्यालय निर्धारित किया है. गौरतलब है कि प्रथम चरण के चुनाव के अंतर्गत पंचायत सचिव किशन यादव की ड्यूटी वाहन प्रभारी के तौर पर रूट क्रमांक 45 पर लगाई गई थी. वह ड्यूटी से गायब था.
http://निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर तहसीलदार और नायब तहसीलदार निलंबित
दूरभाष से निर्देशित करने पर भी उसने ड्यूटी पर जाने से साफ मना कर दिया. रिटर्निंग अफसर द्वारा जारी शो कॉज नोटिस का भी उन्होंने संतोषप्रद जवाब नहीं दिया इसलिए किशन यादव को निलंबित कर दिया गया है. ग्राम पंचायत रायकोना का सचिव रामेश्वर प्रसाद साहू मतदान दिवस को अपने गृह ग्राम मोहतरा न में चुनाव प्रचार करते पाया गया. उसने पंचायत मतदाता सूची के निर्माण के दौरान भी अनेकों बार त्रुटियां की. इसलिए दोनों पंचायत सचिवों को छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा नियम 1999 के भाग 2 नियम 4 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.
http://नपाध्यक्ष बोले- 7 बच्चों से शुरू हुआ था स्कूल आज 15 सौ बच्चे पढ़ रहे, यह गौरव की बात







