रायगढ़. जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. रवि मित्तल ने जनपद पंचायत लैलूंगा ग्राम पंचायत घियारमुड़ा के पंचायत सचिव खगेश्वर प्रसाद सिदार को कोविड-19 जैसे विशेष गंभीर परिस्थितियों में बिना पूर्व सूचना के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने, ग्राम पंचायत के कार्यों में रूचि नहीं लेने, अपने पदीय कर्तव्यों एवं दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के लिए प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है. निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत तमनार निर्धारित किया गया है.
http://जिला अस्पताल के डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
एकलव्य विद्यालय चयन परीक्षा : छात्रों की मेरिट सूची के संबंध में 22 जुलाई तक दावा-आपत्ति आमंत्रित
रायगढ़. एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के कक्षा 6वीं चयन परीक्षा सत्र 2021-22 पूर्ण कर ली गई है एवं छात्रों की मेरिट सूची जारी करने से पूर्व दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है. दावा-आपत्ति 22 जुलाई 2021 शाम 5 बजे से पूर्व सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शाखा रायगढ़ में जमा कर सकते हैं. परीक्षार्थियों की मेरिट सूची बालक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छोटे मुड़पार खरसिया, संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बायसी धरमजयगढ़ एवं जिले की वेबसाइट www.raigarh.gov.in में देख सकते हैं.
http://‘क्या खूब लगती हो’ गाने पर एक्ट करती नजर आईं हिना खान
आंगनबाड़ी सहायिका हेतु दावा आपत्ति आमंत्रित
दंतेवाड़ा. एकीकृत बाल विकास परियोजना दन्तेवाड़ा के ग्राम पंचायत क्षेत्र अन्तर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र टेकनार रामापारा, बालपेट खालेपारा, आवराभाठा पटेलपारा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 01 पद एवं कांवड़गांव कोटवारपारा आंगनबाड़ी सहायिका के 01 पद हेतु आवेदन आंमत्रित करने के पश्चात् 13 जुलाई 2021 को विहित मूल्यांकन समिति द्वारा प्राप्त आवेदनों का मूल्यांकन कर मूल्यांकन सूची तैयार की गई है. सूची को दावा आपत्ति हेतु प्रकाशित किया गया है. यदि किसी को दावा आपत्ति प्रस्तुत करना हो तो 26 जुलाई 2021 तक एकीकृत बाल विकास परियोजना दन्तेवाड़ा में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं.







