আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही, दो पंचायत सचिव निलंबित

Published on: May 5, 2020
---Advertisement---

रायगढ़. जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी ने जनपद पंचायत तमनार के ग्राम गौरबहरी के पंचायत सचिव किशोर कुमार सिदार एवं ग्राम बासनपाली के पंचायत सचिव जागेश्वर पुरसेठ को कोरोना वायरस के बचाव हेतु राज्य से बाहर आने वाले व्यक्तियों की सूची उपलब्ध नहीं कराने, मॉस्क उपयोग संबंध में ग्रामवासियों को जानकारी नहीं देने, सर्वेक्षण कार्य दल का सहयोग नहीं करने, जरूरतमंद परिवार के लिए राशन उपलब्ध नहीं कराने एवं मुख्यालय का परित्याग किए जाने के संबंध में तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है. निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय जनपद पंचायत तमनार निर्धारित किया गया है तथा इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी.

http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3900 नए केस, 195 की मौत : स्वास्थ्य मंत्रालय

देशी मदिरा की प्रति बोतल में 10 रुपए की वृद्धि

महासमुंद. छत्तीसगढ़ शासन वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग के दिए गए निर्देशानुसार नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम के लिए अधोसंरचना के उन्नयन हेतु देशी मदिरा की प्रति बोतल 10 रुपए की वृद्धि की गई है. जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि देशी मदिरा की संशोधित दर इस प्रकार होगी. इनमें मसाला बोतल 320 रुपए, अद्धी 170 रुपए एवं पौवा 90 रुपए. इसी तरह प्लेन बोतल 280 रुपए, अद्धी 150 रुपए, पौवा 80 रुपए होगी. इसके लिए उन्होंने समस्त देशी मदिरा दुकानों में संशोधित दर वॉल राइटिंग करने कहा है.

http://मजदूरों के आने की सूचना देने पर एसडीएम बोले- संक्रमित होने के लिए मैं वहां क्यों आऊं

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now