আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

प्रसव कार्य में लापरवाही, ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यकर्ता निलंबित

Published on: November 27, 2021
---Advertisement---

बलौदाबाजार. प्रसव कार्य में गंभीर लापरवाही पर बरतने के चलते विकासखंड कसडोल अंतर्गत उपस्वास्थ्य केंद्र हसुवा में पदस्थ महिला ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक योग भारती पटेल को निलंबित कर दिया गया है. उक्त कार्रवाई कलेक्टर सुनील कुमार जैन के निर्देश पर जिला मुख्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी के द्वारा की गई है. उन्होंने बताया कि उक्त कार्रवाई छग सिविल आचरण नियम 1965 के नियम 3(2) के अंतर्गत कदाचरण का दोषी मानते हुए की गई है. निलंबन अवधि में योग भारती पटेल का मुख्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लवन होगा तथा मूलभूत नियम 53 के अनुसार इन्हें जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा.

https://भाजपा पार्षद के साथ निर्दलीय पार्षद ने थामा कांग्रेस का दामन

गौरतलब है कि ग्राम हसुवा निवासी लक्ष्मी नारायण साहू ने कलेक्टर से शिकायत की थी उनकी पत्नी जो की गर्भवती थी और उसकी सभी मेडिकल रिपोर्ट नॉर्मल थी. प्रसव के दौरान उक्त स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा गंभीर लापरवाही बरती गई जिससे शिशु मृत पैदा हुआ. शिकायत में लक्ष्मी नारायण ने यह भी कहा की उक्त कर्मचारी द्वारा पैसों की भी माँग की गई. प्रार्थी ने जाँच कर कार्रवाई करने की मांग की थी. जिस पर सीएमएचओ ने जांच रिपोर्ट के आधारपर उक्त कार्रवाई की है.

https://RRR का नया गाना ‘जननी’ रिलीज, देशभक्ति देख हो जाएंगे इमोशनल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now