कोरिया. जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विकासखंड भरतपुर के शासकीय प्राथमिक शाला दुघासी में जांच के दौरान सहायक शिक्षक टी (एलबी) के पद पर पदस्थ भीम सेन के द्वारा शराब सेवन कर शाला आने एवं अध्यापन कार्य में लापरवाही प्रारम्भिक जांच में प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाया गया है. इनका यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 03 एवं नियम 23 के प्रतिकूल पाए जाने के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 09 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है. उन्होंने बताया कि निलम्बन अवधि मे इनका मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी भरतपुर जिला कोरिया (छग) के नियत किया जाता है.
https://68 साल बाद एयर इंडिया की घर वापसी, टाटा संस ने जीती बोली
11 को प्लेसमेंट कैम्प
अम्बिकापुर. उप संचालक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, अम्बिकापुर द्वारा 11 अक्टूबर सोमवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है. प्लैसमेंट कैम्प जिसमें निजी नियोजक मानसरोवर पब्लिक स्कूल, सखौली के प्रधानपाठिका श्रीमती ममता सिंह उपस्थित रहेंगी. जिसके अन्तर्गत सहायक शिक्षक अंग्रेजी विषय 01 पद एवं सहायक शिक्षक गणित विषय 01 पद के लिए भर्ती किया जाना है. इस पद हेतु शैक्षणिक योग्यता डीएड डीएलईडी का होना अनिवार्य है. वेतनमान 6 हजार रुपए प्रतिमाह निर्धारित है. जिले के इच्छुक ऐसे समस्त आवेदक जो उपरोक्त पदों हेतु योग्यता रखते है वे अपने साथ बायो डाटा एवं शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, पासपोर्ट साइज की 2 फोटो के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गंगापुर, अम्बिकापुर में आयोजित प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं.
https://अंकित बागबाहरा का निष्कासन समय से पहले निरस्त







