नई दिल्ली. टाटा संस ने घाटे में चल रही सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया के लिए बोली जीत ली है. अब टाटा ग्रुप एयर इंडिया का नया मालिक होगा. एयर इंडिया के लिए टाटा संस ने 18 हजार करोड़ की बोली लगाई, जबकि स्पाइसजेट के अजय सिंह ने 15 हजार करोड़ की बोली लगाई थी. निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) के सचिव तुहिन कांत पांडे ने कहा कि यह ट्रांजैक्शन दिसंबर 2021 तक पूरा हो जाएगा. टाटा के हाथ एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की कमान आएगी.Talace Pvt Ltd के जरिए टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया के लिए बोली लगाई थी. इस कंपनी की स्थापना मुख्य रूप से इसी काम के लिए अगस्त 2020 में की गई थी.
https://अंकित बागबाहरा का निष्कासन समय से पहले निरस्त
रतन टाटा ने एयर इंडिया की बोली टाटा संस के जीतने पर बधाई दी और ट्वीट किया ‘वेलकम बैक, एअर इंडिया’. इसी के साथ उन्होंने एयर इंडिया की 1932 में शुरुआत करने वाले विजनरी बिजनेसमैन जे.आर.डी. टाटा का एअर इंडिया के साथ एक फोटो और मेसेज भी शेयर किया. अपने संदेश में रतन टाटा ने लिखा कि एयर इंडिया का टाटा समूह के पास लौटना एक अच्छी खबर है. ये स्वीकार करने वाली बात है कि एयर इंडिया को फिर से बनाने में बहुत मेहनत लगेगी. साथ ही एविएशन मार्केट में इससे टाटा समूह को पहुंच बढ़ाने का ठोस अवसर मिलेगा.
https://राहुल-निया का गाना ‘गरबे की रात’ रिलीज, दिखा दोनों का धमाकेदार अंदाज









