नई दिल्ली. देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के मद्देनजर नीट पीजी परीक्षा स्थगित कर दी गई है. स्थिति की समीक्षा के बाद अगली तारीख तय की जाएगी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने गुरुवार को यह जानकारी दी. बता दें कि देशभर के मेडिकल कॉलेजों में पीजी कोर्सेज में एडमिशन के लिए यह प्रवेश परीक्षा 18 अप्रैल को होनी थी. इसमें देश भर से 1.70 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. यह परीक्षा दूसरी शिफ्ट में दोपर 2 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जानी थी.
http://धारा-144 की अनदेखी कर जनसुनवाई कराके प्रदेश सरकार किसका हित साधना चाहती थी?
इसके लिए 14 अप्रैल को एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए थे. इस परीक्षा का आयोजन नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) की ओर से किया जाता है. कोरोना के मामले लगातार बढ़ने के कारण नीट पीजी की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स NEET PG 2021 परीक्षा को स्थगित करने का आग्रह कर रहे थे. मेडिकल उम्मीदवारों और ग्रेजुएट्स ने ट्विटर पर NEET PG 2021 को स्थगित करने के लिए ट्विटर पर हैशटैग #postponeneetpg के जरिए अभियान चला रहे थे.









