আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला के घर NCB का छापा, ड्रग्स बरामद

Published on: November 8, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला के घर छापा मारा. उनके घर से एनसीबी ने ड्रग्स बरामद किए हैं. अब एनसीबी जल्द ही प्रोड्यूसर को समन भेजने की तैयारी में है. रिपोर्ट्स की मानें तो जिस वक्त एनसीबी फिरोज के घर पहुंची उस वक्त वे घर पर मौजूद नहीं थे. बता दें कि 7-8 नवंबर की रात से ही एनसीबी कई ड्रग्स पैडलर्स के घर में छापेमारी कर रही थी. इस मामले में अब तक 5 ड्रग पैडलर्स को NCB ने हिरासत में लिया है.

http://दीपिका ने ‘गुच्ची’ गाने पर दिखाए जबरदस्त डांस मूव्स, देखिए वीडियो



रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रोड्यूसर का नाम ड्रग्स मामले में पकड़े गए संदिग्धों से पूछताछ के दौरान सामने आया है. शनिवार शाम एनसीबी ने नवी मुंबई और मुंबई के अलग अलग इलाकों में छापेमारी की थी, जहां से एजेंसी ने कमर्श‍ियल क्वांटिटी में मैरिजुआना और MD बरामद किया. छापेमारी में चार लोगों को भी एनसीबी ने पकड़ा जिनसे पूछताछ चल रही है. बता दें कि प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने अब तक कई हिट फिल्मों के प्रोडक्शन में योगदान दिया है. इनमें 2006 में आई फिल्म फिर हेरा फेरी, आवारा पागल दीवाना, आन: मेन एट वर्क, फूल एंड फाइनल, वेलकम, कारतूस आदि शामिल है.

http://टुकड़ों में मिली युवती की लाश, सिर, हाथ, छाती और पैर गायब

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now