कांकेर. भानुप्रतापपुर थाना के पेवारी के निकट सड़क से आधा किमी अंदर खेत में टुकड़ों में एक युवती की लाश मिली है. जानाकारी के मुताबिक शनिवार को एक किसान जब पुल के निकट अपने खेत में मवेशी चराने गया तो उसने दोपहर में युवती के कमर से घुटने तक का हिस्सा पड़ा हुआ देखा. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एक किमी के दायरे में अन्य हिस्सों की तलाश की. लेकिन युवती के शरीर के उक्त हिस्से अलावा कोई और हिस्सा वहां नहीं मिला. युवती का सिर, पैर, हाथ, छाती सभी गायब है.
http://छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा को जिंदा जलाया, हालत नाजुक
जिस तरीके से लाश फेंकी गई है उससे स्पष्ट है कि हत्यारा काफी शातिर है. जिसके चलते ही उसने युवती की हत्या करने के बाद लाश को किसी धारदार हथियार से उसके अलग अलग हिस्से किए हैं. पहचान छिपाने लाश के सभी हिस्सों को अलग-अलग जगहों पर पैक कर फेंका गया है. सूचना पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची. जिसके अनुसार लाश 4-5 दिन पुरानी बताई जा रही है. पुलिस ने पॉलीथिन को जगदलपुर फोरेंसिक लैब भेजा है. पुलिस ने बताया कि लाश के पहचान की कोशिश जारी है. अन्य हिस्से भी तलाश कर रहे हैं. निकट के थानों में इसकी सूचना दी गई है.
http://विनिंग स्पीच में बाइडेन बोले- वादा करता हूं, तोडूंगा नहीं…जोडूंगा







