दंतेवाड़ा. बुधवार को नक्सलियों ने एक पर्चा फेंककर 6 भाजपा और एक कांग्रेस नेता को जान से मारने की धमकी दी है. नक्सलियों ने इन नेताओं पर जनता का पैसा हड़पने का आरोप लगाया है. हालांकि पुलिस इस पर्चे को संदिग्ध मान रही है. जानकारी के मुताबिक पुलिस को गीदम के हारम चौक के पास से एक पर्चा बरामद हुआ है. माओवादियों की दक्षिण सब जोनल कमेटी के नाम से फेंके गए इस पर्चे पर भाजपा जिला अध्यक्ष चैतराम अटामी, नंदलाल मुड़ामी, मनीष सुराना, विजय तिवारी, अभिलाष तिवारी, मुन्नाराम मरकाम का नाम लिखा है.
http://ज्योतिरादित्य सिंधिया को 18 साल की राजनीति में क्या-क्या दिया? कांग्रेस ने जारी की पूरी लिस्ट
वहीं एक कांग्रेस नेता अवधेश गौतम का भी अंत में नाम लिखा है. पर्चे में इन नेताओं को पार्टी छोड़ने के लिए कहा गया है. साथ ही लिखा है कि ऐसा नहीं करने पर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें. एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि यह पर्चा संदिग्ध तौर पर फर्जी लग रहा है. इस पर लिखी गई भाषा अब तक के जारी नक्सली पर्चो से नहीं मिलती है. पर्चे पर लिखी हैंड राइटिंग की भी जांच की जा रही है.
http://शराब के नशे में विवाद हुआ तो दोस्त ने ही कर दी हत्या, गिरफ्तार






