আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

नक्सलियों ने की गोपनीय सैनिक की हत्या, सड़क पर फेंका शव

Published on: February 1, 2020
---Advertisement---

दंतेवाड़ा. नक्सलियों ने गोपनीय सैनिक की गला रेतकर हत्या कर दी. उसका शव शनिवार सुबह अरबे गांव के पास सड़क पर पड़ा मिला. हत्या की पुष्टि एसपी अभिषेक पल्लव ने की है.  जानकारी के मुताबिक निलवाया निवासी मोहन भास्कर पोटाली कैंप में गोपनीय सैनिक के रूप में नियुक्त था. उनका शव शनिवार सुबह नकुलनार क्षेत्र के अरबे गांव के पास सड़क पर पड़ा मिला. बताया जा रहा है कि मोहन पोटाली कैंप से अक्सर शराब पीने गांव निकल जाता था.

http://निर्भया के दोषी विनय की दया याचिका को राष्ट्रपति ने किया खारिज

वह गुरुवार को भी बिना किसी को सूचना दिए कैंप से निकल गया था. मोहन के गायब होने की जानकारी गुरुवार शाम को ही कैंप में होने वाली गणना के दौरान लग गई थी. इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन इसे छिपाए रखा गया. शनिवार सुबह मोहन का शव मिलने के बाद मामले का खुलासा हुआ. बताया जा रही है कि सैनिक पूर्व नक्सली था और सरेंडर करने के बाद उसे डीआरजी में भर्ती किया गया था.

http://आदिवासी समाज से माफी मांगें सीएम : भाजपा

http://बच्चे को प्रसाद देने पर हारे प्रत्याशी ने नवनिर्वाचित सरपंच पर किया हमला, गंभीर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now