बीजापुर. नक्सलियों ने DRG के एसआई मुरली ताती की शुक्रवार देर रात हत्या कर दी. उनका शव सड़क किनारे फेंककर नक्सली भाग निकले. एसआई मुरली ताती को 3 दिन पहले नक्सलियों ने अगवा कर लिया था. नक्सलियों की पश्चिम बस्तर डिवीजन ने जवान की हत्या करने की जिम्मेदारी ली है. वारदात की पुष्टि आईजी पी.सुंदरराज ने की है. जानकारी के अनुसार मुरली ताती की नक्सलियों ने पुलसुम पारा के पास हत्या की है. बाद उनके शव को देर रात एड्समेटा के पेददा पारा में फेंक कर भाग गए.
http://IPL 2021 : राहुल की कप्तानी पारी, PBKS ने MI को 9 विकेट से हराया
शव के ऊपर पर्चा भी नक्सलियों ने रखा है. इसमें जवान को मारने के पीछे उसका फोर्स के साथ काम करना और मुठभेड़ के दौरान PLGA के नक्सलियों को मारना कारण बताया है. बता दें कि एसआई मुरली ताती जगदलपुर स्थित पुलिस लाइन में पदस्थ थे और करीब डेढ़ महीने से इलाज के लिए छुट्टी पर चल रहा थे. वे बुधवार (21 अप्रैल) को गंगालूर क्षेत्र के पालनार में मेले में शामिल होने पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि वहीं से शाम करीब 4 बजे नक्सली उन्हें अगवा कर ले गए थे.
http://सपना चौधरी का नया गाना ‘घुंघरू’ रिलीज के साथ ही वायरल







