बीजापुर. नक्सलियों ने एक सीएएफ जवान की हत्या कर दी. शुक्रवार सुबह उनका शव बीजापुर-गंगालूर मार्ग पर सड़क किनारे पड़ा मिला. स्थानीय लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी. नक्सलियों ने शव के पास पर्चे भी फेंके हैं. इसमें नक्सलियों की गंगालूर एरिया कमेटी ने हत्या की जिम्मेदारी ली है. जानकारी के अनुसार बिलासपुर निवासी मल्लूराम सूर्यवंशी सीएएफ की पायनियर प्लाटून में पदस्थ था. वह पिछले 5-7 दिनों से लापता था. बताया जा रहा है कि सुबह उसका शव बीजापुर कोतवाली क्षेत्र के पदेडा गांव में सड़क किनारे पड़ा मिला.
http://हरसिमरत कौर बादल का इस्तीफा मंजूर, इन्हें मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी
आशंका जताई जा रही है कि धारदार हथियार से नक्सलियों ने उसकी हत्या की है. बताया जा रहा है कि जवान मानसिक तनाव से गुजर रहा था. कुछ दिनों पहले अचानक वह ड्यूटी से गैरहाजिर हो गया. बटालियन से बिना बताए गायब होने पर उसे फरार मानकर पुलिस तलाश कर रही थी. इससे पहले कि जवान का कुछ पता चल पाता, सुबह उसका शव सड़क किनारे पड़ा मिला. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.
http://महुआ शराब का परिवहन करते पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा
http://Vivo Y20 का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स







