नई दिल्ली. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल का इस्तीफा मंजूर कर लिया है. तीन कृषि विधेयकों को लोकसभा में पारित कराए जाने से नाराज हरसिमरत ने गुरुवार को मंत्रिपद से इस्तीफा दे दिया था. प्रधानमंत्री की सिफारिश पर राष्ट्रपति ने हरसिमरत का इस्तीफा तुरंत मंजूर कर लिया. राष्ट्रपति ने कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है. बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से संसद में पेश कृषि बिलों पर आपत्ति जताते हुए शिरोमणि अकाली दल विरोध कर रहा है.
http://महुआ शराब का परिवहन करते पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा
इसी मुद्दे पर अकाली दल बादल की ओर से मोदी सरकार में मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने गुरुवार को राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंपा था. जिसे राष्ट्रपति कार्यालय ने मंजूर कर लिया है. राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी सर्कुलर के मुताबिक नरेंद्र सिंह तोमर नई व्यवस्था होने तक अब खाद्य संस्करण मंत्रालय का कामकाज भी देखेंगे. हरसिमरत ने कहा कि मैंने किसान विरोधी अध्यादेश और कानून के विरोध में केंद्रीय कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है. मुझे गर्व है कि मैं किसानों के साथ उनकी बेटी और बहन की तरह खड़ी हूं.
http://Vivo Y20 का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
President of India Ram Nath Kovind, as advised by the Prime Minister, has accepted the resignation of Harsimrat Kaur Badal (in file pic) from the Union Council of Ministers, with immediate effect: Rashtrapati Bhavan. pic.twitter.com/t8UQZ1jJJY
— ANI (@ANI) September 18, 2020









