नारायणपुर. नक्सलियों ने ग्रामीण पर पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाकर हत्या कर दी. बाद शव को गांव के ही नजदीक फेंक दिया. जानकारी के अनुसार देर रात 10-15 हथियारबंद नक्सलियों ने जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र के कड़हागांव पहुंचकर रामलाल पोटाई (27) को घर से उठाया. फिर जंगल की तरफ ले जाकर पहले उसकी पिटाई की गई. फिर धारदार हथियार से गला रेता, और पत्थर से सिर कुचल दिया. बाद शव को गांव में फेंक दिया. सुबह वारदात की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस दी.
https://पीएम मोदी बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता
मौके पर पहुंचे जवानों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है. साथ ही इलाके की सर्चिंग की जा रही है. नक्सलियों की पूर्व बस्तर डिवीजन कमेटी ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है. नक्सलियों ने शव के पास पर्चे भी फेंके हैं. जिसमें ग्रामीणों के लिए लिखा है कि, जनविरोधी, जन दुश्मन और गद्दार मत बनो. अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मत मारो और अपनी ही उंगलियों से अपनी आंखें मत फोड़ो. मुखबिर बन कर अपनी संपत्ति लूटने वालों का साथ मत दो. लुटेरों का साथ छोड़ो और जल-जंगल-जमीन का मालिक बनकर जिओ. यदि मुखबिर बनोगे तो रामलाल जैसी सजा मिलेगी.







