नारायणपुर. एक बार फिर नक्सलियों की कायराना हरकत सामने आई है. नक्सलियों ने ITBP जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इससे ITBP का एक जवान घायल हो गया है. जवान को नारायणपुर जिला अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हेलिकॉप्टर से रायपुर रेफर कर दिया गया है. नारायणपुर के SP उदय किरण ने बताया कि नक्सलियों ने 5 राउंड फायर किए हैं. जवान के कंधे में गोली लगी है, वह खतरे से बाहर है. जानकारी के अनुसार कोहकामेटा में शुक्रवार को ITBP के जवान मोबाइल चेक पोस्ट लगाकर खड़े थे.
https://शराब सेवन कर शाला आने और अध्यापन कार्य में लापरवाही, सहायक शिक्षक निलंबित
इसी दौरान घने जंगलों का फायदा उठाकरमाड़ डिवीजन कमेटी के नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी. जवानों ने भी नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया. जवाबी कार्रवाई में नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए. घायल जवान का नाम संदीप कुमार है. इस घटना के बाद इलाके की सर्चिंग बढ़ा दी गई है. जवान चप्पे-चप्पे में तैनात हो गए हैं. साथ ही जिस इलाके से नक्सलियों ने फायरिंग की थी, वहां अब सुरक्षाबलों के द्वारा लगातार सर्चिंग की जारी है.
https://68 साल बाद एयर इंडिया की घर वापसी, टाटा संस ने जीती बोली






