नई दिल्ली. नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. मंगलवार को नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा दिया. नवजोत सिंह सिद्धू ने सोनिया गांधी को भेजी अपनी चिट्ठी में कहा है कि किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व में गिरावट समझौते से शुरू होती है, मैं पंजाब के भविष्य को लेकर कोई समझौता नहीं कर सकता हूं. इसीलिए मैं पंजाब प्रदेश अध्यक्ष के पद से तुरंत इस्तीफा देता हूं. नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी ट्वीट किया.
https://Oppo Reno 6 Pro 5G Diwali Edition भारत में लॉन्च, जानें कीमत
उन्होंने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि वो एक स्थिर आदमी नहीं हैं, बॉर्डर से जुड़े पंजाब जैसे राज्य के लिए बिल्कुल फिट नहीं हैं. सिद्धू के पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफे के कुछ देर बाद ही मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. ये प्रेस कॉन्फ्रेंस उन्होंने किसानों के मुद्दे को लेकर की थी. लेकिन जब उनसे सिद्धू के इस्तीफे को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है. सीएम चन्नी ने कहा कि मुझे सिद्धू के इस्तीफे की कोई जानकारी नहीं है. सिद्धू नाराज हैं तो उनसे मिलकर बात करेंगे. सिद्धू के बात करूंगा, सब ठीक हो जाएगा. मुझे सिद्धू पर पूरा भरोसा है.
https://VIDEO : दिलजीत-शहनाज की फिल्म ‘हौसला रख’ का ट्रेलर रिलीज









