नई दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नवजोत सिंह सिद्धू को तत्काल प्रभाव से पंजाब प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है. उनके साथ 4 कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गए हैं. संगत सिंह गिलजियां, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल, कुलजीत सिंह नागरा को पंजाब इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. बता दें कि पिछले कुछ दिनों से ये कयास लगाए जा रहे थे कि सिद्धू को पंजाब कांग्रेस की कमान मिल सकती है. खबरें ये भी सामने आईं कि सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के संभावित फैसले से सीएम अमरिंदर नाराज हैं. लेकिन आखिरकार सिद्धू ये ‘मैच’ जीत गए.
http://शर्मनाक : महिला को पीटकर उसकी छाती पर बैठ गया दरोगा
दिल्ली सरकार ने भी कांवड़ यात्रा पर लगाई रोक
नई दिल्ली. दिल्ली सरकार ने भी कांवड़ यात्रा पर रोक लगा दी है. दिल्ली सरकार की ओर से जारी नोटिस में यह कहा गया है कि कोरोना वायरस के कारण इस बार कांवड़ यात्रा पर रोक लगाई जा रही है. कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए सरकार हर स्तर पर कदम उठा रही है. इसी कड़ी में भीड़-भाड़ वाले आयोजन पर सरकार सख्ती कर रही है.
http://कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को पहनाई सरसों तेल की माला









