पिथौरा. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिनेश नामदेव ने कहा है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी 5 दिनों तक छत्तीसगढ़ में रहे और इन दिनों में सिर्फ छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने पर ही मंथन हुआ. पूरे शिविर में छत्तीसगढ़ के किसानों की समस्या पर कोई चिंतन नहीं हुआ और न ही प्रदेश के किसानों का धान खरीदी की मात्रा कम करने व प्रदेश के विकास हेतु छत्तीसगढ़ के हिस्से का जीएसटी केंद्र सरकार द्वारा रोके जाने की चर्चा तक नहीं की. छत्तीसगढ़ के हिस्से का जीएसटी का राजस्व अभी तक नहीं मिला है, जिससे छत्तीसगढ़वासियों के लिए बनने वाली नई कल्याणकारी योजना में देरी हो रही है. गौ माता को दुर्घटनाओं से कैसे रोकें, गोधन को सुरक्षित और संरक्षित कैसे रखें इस पर कोई चिंतन नहीं किया गया.
https://इस साल सच हो चुकी हैं बाबा वेंगा की 2 भविष्यवाणियां, अब इन चार पर नजर
उनका उद्देश्य सिर्फ भूपेश बघेल की छत्तीसगढ़िया अस्मिता की रक्षा करने वाली सरकार को हटाकर भाजपा की सरकार बनाने चिंतन किया गया. जबकि, कांग्रेस की सरकार भूपेश बघेल के नेतृत्व में गोधन न्याय योजना, गोमूत्र खरीदी, रोका-छेका और गौठान के माध्यम से गोधन को सुरक्षित रखते हुए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में लगे हैं. वैसे भी भारत गांवों का देश है. जब तक ग्रामीण अर्थव्यवस्था स्थानीय स्तर पर संपन्न नहीं होगा, छत्तीसगढ़ और भारत दोनों मजबूत नहीं होंगे.15 साल से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार रही, पर उन्होंने कभी भी इस तरह की योजना नहीं बनाई. भूपेश सरकार द्वारा गोवंश मोबाइल चिकित्सा योजना की भी घोषणा की गई है जो बहुत जल्द लागू हो जाएगी.
https://हरिद्वार से कलश लेकर पहुंचे संसदीय सचिव के साथ गायत्री परिवार के सदस्य







