महासमुंद. महासमुंद में 108 कुंडीय नव चेतना जागरण गायत्री महायज्ञ का आयोजन होगा. सात फरवरी से दस फरवरी 2023 तक होने वाले इस गायत्री महायज्ञ के लिए शक्ति कलश लेने संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के साथ गायत्री परिवार के सदस्य हरिद्वार पहुंचे थे. जहां शांतिकुंज हरिद्वार की संचालिका माता शैल दीदी पंड्या से आशीर्वाद लेने के बाद देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया. गौरतलब है कि सात फरवरी से दस फरवरी 2023 तक महामसुंद में 108 कुंडीय नव चेतना जागरण गायत्री महायज्ञ का आयोजन होगा. इसके लिए श्री चंद्राकर के साथ गायत्री परिवार के सदस्यों की हुई बैठक में कार्यक्रम को लेकर विचार-विमर्श करने के साथ ही कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है. 108 कुंडीय नव चेतना जागरण गायत्री महायज्ञ में शांति कुंज केंद्रीय प्रतिनिधियों का आगमन होगा.
https://IAS समीर विश्नोई और दो कारोबारी 8 दिन के रिमांड पर
आयोजन को भव्य तरीके से आयोजित करने हरसंभव तैयारी की जा रही है. इसी सिलसिले में पिछले दिनों संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर के साथ गायत्री परिवार के सदस्य हरिद्वार पहुंचे. यहां शक्ति कलश प्राप्त करने के बाद शांति कुंज के केंद्रीय प्रतिनिधियों को कार्यक्रम में शामिल होने आमंत्रित किया गया. जिसमें प्रमुख रूप से शांतिकुंज हरिद्वार की संचालिका माता शैल दीदी पंड्या व देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया गया. इस दौरानसे गायत्री परिवार एलके मेश्राम, रिखीराम साहू, हीरालाल साहू, परस चौहान, नरेंद्र कुमार नायक, धनवंतरी सिन्हा, वेदराम साहू, भारत साहू, आनंद साहू, शंकर साहू, मनोरमा साहू, सीमा साहू, शौर्य साहू, शांतुलाल साहू, धन्नूलाल सिन्हा, केआर निषाद, जगदीशलाल साहू, शारदा प्रजापति, मूलचंद वर्मा, रामचरण पटेल, शत्रुघन पटेल आदि शामिल थे.







