नई दिल्ली. नेशनल शूटर कोनिका लायक (26) ने खुदकुशी कर ली. बुधवार सुबह उनका शव कोलकाता के लेडीज गेस्ट हाउस के एक कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला. पुलिस मामले की जांच कर रही है. कोनिका तीन महीने से कोलकाता में रहकर जयदीप कर्मकार शूटिंग अकादमी में ट्रेनिंग कर रही थी. जानकारी के अनुसार अगले साल फरवरी में कोनिका लायक की शादी होनी थी. लेकिन अचानक कोनिका के खुदकुशी करने से हर कोई हैरान है. बता दें कि झारखंड के धनबाद निवासी कोनिका ने शूटिंग में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई थी.
https://चरित्र पर संदेह करता था पति, तालाब में नहा रही पत्नी को डुबोकर मार डाला
उन्होंने शूटिंग में कई पदक भी जीते थे. उनका सेलेक्शन शूटिंग में राष्ट्रीय स्तर पर हुआ था लेकिन राइफल नहीं होने के कारण वह खेल में भाग नहीं ले पाई थी. वहीं, जब कोनिका के पास रायफल न होने की जानकारी अभिनेता सोनू सूद को हुई थी तो उन्होंने शूटर के लिए जर्मन राइफल भिजवाया था. उस वक्त कोनिका ने सोनू सूद से देश के लिए पदक जीतने का वादा किया था. वो अक्टूबर में एक खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गुजरात गई थी और फिलहाल कोलकात में ट्रेनिंग कर रही थी. रिपोर्ट्स के अनुसार, कोनिका की मां तीन दिन पहले ही उनसे कोलकाता मिलकर आई थीं.
https://बगैर सूचना पोर्टल में नाम बदला, शाला विकास समिति ने किया विरोध











