महासमुंद. नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने सोमवार को गुरूघासीदास बस स्टैंड की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया. ज्ञातव्य हो कि दो दिन पूर्व कचरा फेंकने को लेकर अंडा व्यावसायियों को कड़ी हिदायत दी थी. इसी परिप्रेक्ष्य में नपाध्यक्ष श्री चंद्राकर बस स्टैंड के व्यापारियों से मिलकर सफाई व्यवस्था का फीडबैक लेने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होने बस स्टैंड के यात्री प्रतीक्षालय में 5 बैंच लगवाए. वहीं सफाई व्यवस्था को लेकर यात्रियों से सुझाव भी मांगे.
http://3 मार्च को होगी निर्भया के दोषियों को फांसी, नया डेथ वारंट जारी
नपाध्यक्ष श्री चंद्राकर ने यात्रियों से कहा कि बस स्टैंड पर किसी भी प्रकार की गंदगी हो या सफाई व्यवस्था में कोई कमी दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल नगर पालिका को दें. जिससे कि कोई कमी हो तो सुधार किया जा सके. उन्होने कहा कि यात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी नगर पालिका की है. इन यात्रियों के भरोसे बस से लेकर अन्य व्यवसाय संचालित हो रही है ऐसे में यात्रियों को स्वच्छ वातावरण देना चाहिए.
http://निर्वाचित सरपंच ने पराजित पूर्व सरपंच को चिढ़ाने घर के सामने फोड़े पटाखे, फिर दी जान की धमकी
http://फाफ डुप्लेसिस ने छोड़ी दक्षिण अफ्रीकी टीम की कप्तानी







