नई दिल्ली. विश्व की पूर्व नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका प्रेग्नेंट हैं. उन्होंने 11 जनवरी को खुद अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी. हाल ही में 8 जनवरी को उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 से अपना नाम वापस ले लिया था. चार बार की महिला सिंगल्स ग्रैंड स्लैम विजेता नाओम ओसाका ने साल 2019 और 2021 में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था. इस दौरान उन्होंने उन्होंने कहा कि वह साल 2024 में टेनिस कोर्ट पर वापसी करेंगी. बीते एक साल में अगर देखा जाए तो ओसाका टेनिस कोर्ट पर कम ही नजर आईं.
https://युवा दिवस पर मुख्यमंत्री ने की सब इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा
नाओमी ओसाका ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर कर लिखा- टेनिस कोर्ट पर वापस आने का इंतजार नहीं कर सकती. लेकिन 2023 के लिए अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक अपडेट है. उन्होंने कहा कि मेरे पास भविष्य में देखने के लिए बहुत कुछ है. लेकिन एक चीज जो मैं आगे देख रही हूं वह यह है कि मेरा बच्चा मेरा मैच देखे और किसी को बताए कि वह मेरी मां है. ओसाका के मुताबिक, साल 2023 मेरे लिए चुनौती पूर्ण रहेगा. लेकिन मैं साल 2024 में ऑस्ट्रेलियन ओपन में वापसी करूंगी.
https://भागवत कथा सुनने का आदेश जारी करने पर बीईओ, शिकायत पर तहसीलदार हटाए गए











